तेरी मुरली की धुन पर ओ कान्हा ओ कान्हा
जग हुआ दीवाना रे
सर पे मोर मुकुट कान्हा
घुंघराले तेरे बाल हैं
घुंघराले बालों पर ओ कान्हा ओ कान्हा
जग हुआ दीवाना है
आंखों में काला काजल कान्हा
माथे पे टीका तेरे लाल है
लाल टीके पर ओ कान्हा ओ कान्हा
जग हुआ दीवाना रे
होठों पे लाली लगी कान्हा
बाजे मुरली कमाल है
तेरी मुरली की धुन पर ओ कान्हा ओ कान्हा
जग हुआ दीवाना रे
पैरों में पायल पहनी कान्हा
मतवाली तेरी चाल है
तेरी मतवाली चाल पर ओ कान्हा ओ कान्हा
जग हुआ दीवाना रे
Comments
Post a Comment