जब चला होगा पहला कदम
तो हो गए होंगे सब मगन
लेकिन चलना यह आज हमें
जिंदगी सिखाती है
हम गिरते थे तो हमें चोट आती थी
तब हमारी मां हमें उठाती थी
लेकिन उठना यह आज हमें
जिंदगी सिखाती है
नानी की कहानी कभी हंसाती थी
तो कभी डराती थी
लेकिन डरना यह आज हमें
जिंदगी सिखाती है!
Comments
Post a Comment